वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

Editorials - The following is an Editorial Reflecting the Views of the US Government
बारूदी सुरंग हटाने में लगे अफगानी काम के नए गुर सीख रहे हैं
23/04/2008

ICBL Ambassador Jody Williams and American youth at a US Campaign to Ban Landmines event, Des Moines, Iowa, USA
ICBL Ambassador Jody Williams and American youth at a US Campaign to Ban Landmines event, Des Moines, Iowa, USA
वर्ष 1988 से अब तक अफगानिस्तान में 1 अरब 30 करोड़ वर्ग मीटर से अधिक जमीन से बारूदी सुरंग और युद्ध से बचे विस्फोटक साफ कर दिये गए हैं । इतनी अच्छी प्रगति करने के साथ ही अफगानिस्तान को बारूदी सुरंगों को साफ करने में लगे कर्मियों की जरूरत कम होती जा रही है । इससे बेरोजगार हुए कर्मियों की संख्या बढ़ रही है ।

इस काम में लगे बेरोजगार कर्मियों के लिए उपयुक्त रोजगार तलाशने में मदद के लिए अमेरिकी विदेश मंत्रालय एक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रायोजित कर रहा है । इस कार्यक्रम के तहत कांधार में एक व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है ताकि उन्हें कास्तकारी, बिजली संबंधी कार्यों, पैंटिंग, मकान बनाने एवं उससे जुड़ी सुविधाओं को लगाने का प्रशिक्षण दिया जा सके । डिमाइन एजेंसी फॉर अफगानिस्तान नामक संगठन के कर्मियों के पहले समूह का प्रशिक्षण जनवरी में खत्म हो गया है । डीएफए और माइन क्लियरेंस प्लानिंग एजेंसी से जुड़े पूर्व कर्मियों को इस प्रशिक्षण केंद्र में नए गुर सिखाने का काम शुरू हो गया है । पहले कर्मियों की तरह ही वे अंततः सामान्य काम करेंगे और अफगानिस्तान के भविष्य के निर्माण में सहयोग देंगे ।

अफगानिस्तान में छिपे हत्यारे के नाम से कुख्यात बारूदी सुरंग साफ करने में लगे हजारों अफगानियों के कठिन परिश्रम से यह बड़ी सफलता मिली है । ये अफगानी अपने साहस, लगन और विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं । इस प्रक्रिया में कुछ मारे गए और कुछ बुरी तरह घायल हो गए । कइयों की उग्रवादियों और आपराधिक गिरोहों ने हत्या कर दी । मार्च महीने में अज्ञात बंदूकधारियों ने राष्ट्र संघ के पैसे से उत्तरी जॉजान प्रांत में चल रहे इस कार्यक्रम से जुड़े पांच अफगान कर्मियों की घात लगाकर हत्या कर दी गई । इस हमले में 7 अन्य घायल हो  गए ।

बारूदी सुरंग साफ करने में अमेरिका द्वारा इस मानवीय मद के लिए आवंटित करोड़ों डॉलर की सहायता राशि की भी बड़ी भूमिका रही । अमेरिका ने 1988 में बारूदी सुरंग साफ करने के काम की शुरुआत से लेकर अब तक इसके लिए पैसा दिया है ।

अफगानिस्तान के अलावा अमेरिका ने इसके लिए कोस्टारिका, जिबूति, ग्वाटेमाला, होंडूरास, कोसोवो, मेसीडोनिया, नामीबिया और सुरिनाम को भी

बारूदी सुरंग से उत्पन्न मानवीय संकट से मुक्त होने के लिए पैसा दिया है ।