 |
Paula Dobriansky
|
लोकतंत्र और वैश्विक मामलों के लिए विदेश अमेरिकी
अवर सचिव पाउला डोब्रियान्स्की ने कहा, "अमेरिका 2012 के बाद
के समय के लिए पर्यावरण परिवर्तन पर एक सफल और गहन व्यवस्था चाहता है ।" लंदन में पर्यावरण परिवर्तन पर एक सम्मेलन में बोलते हुए डॉ. डोब्रियान्स्की
ने कहा कि अमेरिका पर्यावरण परिवर्तन पर राष्ट्र संघ प्रारूप संधि में सक्रिय भाग
ले रहा है, हम बाली रोड मैप का समर्थन करते हैं और हम बाली रोड मैप के महत्वपूर्ण
तत्वों- उपशमन, वित्तीय प्रबंध, अनुकूलन और प्रौद्योगिकी के लिए एक नया रास्ता
चाहते हैं । उन्होंने कहा कि अमेरिका वनों को काटने और भूमि के दुरुपयोग की
समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से की गई कार्रवाई का भी समर्थन करता है ।
सुश्री डोब्रियान्स्की ने कहा
कि विकसित देश अकेले पर्यावरण परिवर्तन की समस्या हल नहीं कर सकते । उन्होंने कहा
कि अगर हमारे प्रयासों को पर्यावरण की दृष्टि से कारगर और टिकाऊ बनाना है तो सभी
बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को ऐसे कदम उठाने का वायदा करना पड़ेगा, जिससे विश्व में
ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती हो । विदेश अवर सचिव डोब्रियान्स्की ने इस
पर भी जोर दिया कि पर्यावरण पर वार्ता के लिए अमेरिकी रवैये के मूल सिद्धांत
द्विपक्षीय हैं । उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के प्रशासन के बाद भी
जारी रहेंगे ।
अमेरिका घरेलू स्तर पर उत्सर्जनों में वृद्धि की
प्रक्रिया को धीमा करने, रोकने और उलटने के लिए कदम उठा रहा है । उदाहरण के लिए, यूरोपीय संघ और अमेरिका में
2000 से तुलना योग्य उत्सर्जन प्रवृत्तियां रही हैं ।
ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण परिवर्तन पर प्रमुख
अर्थव्यवस्थाओं की बैठकों में पर्यावरण परिवर्तन पर राष्ट्र संघ प्रारूप संधि के
तहत चर्चा का समर्थन करने के लिए साझे आधार की पहचान करने की कोशिश की जाती है ।
इस प्रक्रिया से सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच उस तरह की सर्वानुमति बनाने का
अवसर मिलता है, जो कारगर वैश्विक समझौता करने के लिए जरूरी है । उल्लेखनीय है कि
प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की बैठकों में भाग लेने वाली 17 अर्थव्यवस्थाओं में विश्व
का 80 प्रतिशत से अधिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन होता है, विश्व की ऊर्जा का 80 प्रतिशत
से अधिक उपभोग होता है और यह विश्व की अर्थव्यवस्था का 80 प्रतिशत से अधिक है ।
विदेश अवर सचिव डोब्रियान्स्की ने कहा कि अमेरिका
जुलाई में प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं से एक मजबूत बयान की प्रतीक्षा कर रहा
है । डॉ. डोब्रियान्स्की ने कहा कि अमेरिका को विशेष रूप से यह आशा है कि ये नेता
साझा दीर्घकालिक वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जनों में कटौती करने के उद्देश्य पर
समझौता कर सकेंगे और बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं में परिलक्षित होने
वाले मध्यकालिक राष्ट्रीय लक्ष्य और योजनाएं बनाने की इच्छा जताएंगे और यह स्वीकार
करेंगे कि ये प्रतिबद्धताएं जनसंख्या, मिश्रित ऊर्जा या अन्य राष्ट्रीय
परिस्थितियों के अनुसार एक से दूसरे देश में भिन्न हो सकती हैं