वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

बलात्कार को युद्ध के हथियार की तरह इस्तेमाल करने का खतरा

24/06/2008

बलात्कार को युद्ध के हथियार की तरह इस्तेमाल करने का खतरा चिंताजनक रूप से बढ़ता जा रहा है, जिसे 19 जून को राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रस्तुत किया गया । राष्ट्र संघ महासचिव बान की-मून और 60 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस के नेतृत्व में इस बैठक में भाग लिया, जो यौन हिंसा को सुरक्षा मुद्दे की तरह अमेरिका द्वारा लिखित प्रस्ताव को पारित करने के साथ सम्पन्न हुई ।

अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत यह युद्ध अपराध है, पर सशस्त्र संघर्षों के दौरान हजारों महिलाओं और लड़कियों से बलात्कार किया गया है । यौन हिंसा में अक्सर सामूहिक बलात्कार, अंग भंग या जबरन यौन गुलामी शामिल होती है और कुछ मामलों में ये अत्याचार पीड़ित महिला के पति या बच्चों के सामने किये जाते हैं । 

लाइबेरिया और रवांडा में गृह युद्धों के दौरान युद्ध रणनीति की तरह और बोस्निया में जातीय शुद्धिकरण के तरीके के तौर पर नागरिकों को निशाना बनाने के लिए यौन हिंसा का प्रयोग किया गया । सूडान और लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य में युद्ध के दौरान बलात्कार एक गंभीर समस्या बना हुआ है ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा लाइबेरिया में किये गए एक अध्ययन के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल 91 प्रतिशत लोगों ने कहा कि देश में गृह युद्ध के दौरान उन्हें दुर्व्यवहार या यौन हिंसा के एक या ज्यादा कृत्यों का शिकार होना पड़ा । और मानवीय मामलों के लिए अवर महासचिव जॉन होम्स ने जानकारी दी है कि लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य के दक्षिण कीवू प्रांत में 2005 से यौन हिंसा के 32,000 से ज्यादा मामले दर्ज किये गए हैं ।

अमेरिका द्वारा पेश किये गए प्रस्ताव में सशस्त्र संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से नागरिकों की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की गई है । इसमें परिषद से उन पर ज्यादा दबाव डालने के लिए कहा गया है, जो इस अन्याय को प्रोत्साहन देते हैं और जिसमें यौन हिंसा के अपराधों को क्षमादान से बाहर रखना शामिल है ।

अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस ने कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने वर्षों से इस पर बहस की है कि यौन हिंसा को सुरक्षा का मुद्दा माना जाए या नहीं । सुश्री राइस ने कहा कि आज विश्व ने इस लंबित प्रश्न का जवाब जोरदार 'हां' में दिया है ।

हम इसकी पुष्टि करते हैं कि यौन हिंसा न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को गहरे प्रभावित करती है, बल्कि उनके देशों की आर्थिक और सामाजिक स्थिरता पर भी असर डालती है ।

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
भारत,  ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के बीच वित्तीय संकट के विषय पर विचारविमर्श

  अन्य रिपोर्टें
बांग्लादेश से देश में आपातस्थिति हटाने का आह्वान
अफगानिस्तान में हवाई हमला - ७० तालिबान मरे
वित्तीय संकट पर अंतर्राष्ट्रीय शिकार बैठक को योरोपीय संघ के नेताओं का समर्थन
प्रणाली की कठिनाइयों के कारण जार्जिया और रूस के बीच वार्ताएं निलंबित
अमरीकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशियों की टेलीविज़न पर बहस 
एशिया, योरोप में शेयर बाज़ार ढीला
पहला उपन्यास लिखने वाले एक भारतीय लेखक को साहित्य का शीर्ष पुरस्कार मिला
सीरिया ने लेबनान के साथ औपचारिक तौर पर अपने राजनयिक रिश्ते शुरू किये
तुर्की के जेट विमान में सवार यात्रियों ने अपहरण के प्रयास असफल किए
तुर्की और इराक की बगदाद में सीमा के सवाल पर मुलाकात
लेखक डेनियल लाक ने नई विश्व महाशक्ति के तौर पर भारत की भूमिका का विश्लेषण किया