वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

Editorials - The following is an Editorial Reflecting the Views of the US Government
ईरानी महिला अधिकार कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार
27/06/2008

 

Condoleezza Rice delivers remarks on the 2007 Country Reports on Human Rights Practices at the State Department, 11 Mar 2008
Condoleezza Rice delivers remarks on the 2007 Country Reports on Human Rights Practices at the State Department
ईरानी प्रशासन लगातार ईरानी जनता के अधिकारों का हनन कर रहा है । पिछले कुछ दिनों में महिलाओं से सरकार का व्यवहार, विशेषकर उनके साथ, जो ईरान के पक्षपातपूर्ण लिंग कानूनों को खत्म करने के लिए शांतिपूर्वक प्रयास कर रहे हैं, नए सिरे से चिंता का विषय बन गया है ।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने हाना आब्दी और रौनक सफरज़ादेह के मामलों का उल्लेख किया है, जो एमनेस्टी के अनुसार, अंतरात्मा की कैदी हैं, जिन्हें केवल अभिव्यक्ति और संगठित होने की स्वतंत्रता के अपने अधिकारों का शांतिपूर्ण उपयोग करने के लिए हिरासत में लिया गया है । ये दोनों ईरानी प्रांत कोर्देस्तान की राजधानी सननदाज के अज़र मेहर महिला संगठन की सक्रिय सदस्य हैं । अज़र मेहर कैम्पेन फॉर इक्वलिटी से संबंधित है, जिसका उद्देश्य ईरान में महिलाओं के खिलाफ वैध पक्षपात को खत्म करना है ।

ईरानी सुरक्षा एजेंटों ने हाना आब्दी और रौनक सफरज़ादेह को अक्टूबर, 2007 में गिरफ्तार किया था । हाना आब्दी को हाल ही में पांच वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई, जो उन्हें अपने घर और परिवार से दूर अर्दबिल प्रांत के एक सुदूर उत्तरी शहर में काटनी होगी । उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ अपराध करने के लिए संगठित होने और षडयंत्र करने का अभियोग लगाया गया । दोनों महिलाओं के वकील मोहम्मद शरीफ ने कहा है कि वह सुश्री आब्दी को दी गई कठोर सजा से स्तब्ध और निराश हैं ।

रौनक सफरज़ादेह पर इससे भी ज्यादा गंभीर अपराध, ईश्वर के खिलाफ शत्रुता रखने का आरोप लगाया गया है । इस आरोप की सजा मृत्यु दंड हो सकती है । श्री शरीफ के अनुसार, सुश्री सफरज़ादेह ने तथाकथित अपराधों को कथित तौर पर कबूल किया था, जो उनसे एकाकी कारावास के महीनों के दौरान दबाव डालकर कबूल कराए गए थे ।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने रिपोर्ट दी है कि अज़र मेहर की अध्यक्ष नेगिन शेखोलइस्लामी ने फरवरी में फोन पर हाना आब्दी और रौनक सफरज़ादेह से बात की थी । दोनों महिलाओं ने कहा कि उनका एकमात्र अपराध इंसानों की एकता के लिए, उन इंसानों के लिए काम करना है, जिनके साथ इस देश में उनके लिंग या जातीयता के कारण भेदभाव किया जा रहा है । उन्होंने कहा था कि हमें भूलना नहीं ।

अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस ने कहा है कि समाज अपनी महिलाओं से जिस तरह का व्यवहार करता है, वह कानून के शासन और इंसानों की गरिमा के प्रति उसके रवैये का सूचक है ।

अमेरिका ने ईरान से शांतिपूर्ण महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार बंद करने के लिए कहा है । अमेरिका ईरान की उन महिलाओं के साथ है, जो साहसपूर्वक मौलिक अधिकारों और न्याय के लिए संघर्ष कर रही हैं ।