 |
Indian paramilitary soldiers stand guard
|
भारतीय अधिकारियों ने हिन्दुओं और ईसाइयों के बीच हुई मुठभेड़ों
के बाद पूर्वी उड़ीसा के कुछ भागों में कर्फ़्यू लगा दिया है । हाल के दिनों में इन
मुठभेड़ों में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं ।
उड़ीसा के कंधमाल क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है जहां
बाखमा गांव में प्रतिद्वंदी धार्मिक दलों के बीच हुई गोली बारी में मंगलवार को चार
लोग मारे गये थे ।
हिंसा शनिवार को एक हिंदू नेता- सवामी लक्षमणानन्द सरस्वती और
अन्य चार लोगों की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के बाद शुरू हुई । हिन्दू इन
हत्याओं के लिए ईसाइयों को ज़िम्मेदार मान रहे हैं जबकि पुलिस का संदेह माओवादी
विद्रोहियों पर है ।
पुलिस ने कहा तब से हिन्दू, ईसाइयों पर हमले करते आ रहे हैं ।
अधिकारियों ने कहा सोमवार को हिन्दुओं ने गिरिजाघर के संचालन वाले एक अनाथालय को
आग लगा दी जिसमें एक महिला मारी गई । एक
अन्य घटना में तीन व्यक्ति तब मारे गए जब उनके घरों को आग लगा दी गई ।
मंगलवार को वेटिकन ने एक वक्तव्य जारी करके हिंसा की आलोचना की
और वार्ताओं तथा आपसी सम्मान के माहौल में वापस लौटने का आह्वान किया ।