 |
| Sen. Hillary Clinton addresses the Democratic Convention in Denver, 26 Aug. 2008 |
हिलैरी क्लिंटन ने
डेमोक्रैटों से बराक ओबामा को जिताने के लिए एकजुट होने की अपील की है । उन्होंने
कहा है कि पार्टी के लिए एक एक मिनट और एक एक वोट कीमती है । वह उन्हें जाया नहीं
कर सकती ।
सेनेटर क्लिंटन का
भाषण डेलीगेटों द्वारा पेश उनकी वीडियो प्रशस्ति के बाद शुरू हुआ । इसके पहले
डेलीगेटों ने तालिया की गड़गड़ाहट के साथ खड़े होकर उनका स्वागत भी किया । वीडियो
में राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनने के उनके अभियान का सम्मान किया
गया । सुश्री क्लिंटन ने इसके लिए खासी जद्दोजहद की लेकिन अंततः असफल रहीं ।
कोलराडो के डेनेवर
शहर में आयोजित डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय कन्वेंशन में सुश्री क्लिंटन ने
उत्साह से भरे डेमोक्रेट सदस्यों को मंगलवार को संबोधित किया । इसी कन्वेंशन में
ओबामा अपनी पार्टी की उम्मीदवारी स्वीकार करेंगे । इसके पहले दोनों सेनेटरों के
बीच उम्मीदवारी के लिए महीनों तक तीखी एवं कटुता से भरी हुई लड़ाई चली
सुश्री क्लिंटन ने
कहा कि ओबामा को अमेरिका का अगला राष्ट्रपति हर हाल में बनना चाहिए । उन्होंने यह
भी कहा कि ओबाम देश को आगे बढ़ाएंगे, वहीं रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक
कैन बुश प्रशासन की असफल नीतियों को बढ़ाने के आलावा और कुछ नहीं करेंगे ।
लेकिन रायशुमारियों
से पता चलता है कि सुश्री क्लिंटन के ऐसे समर्थकों की खासी संख्या जो मैककैन को वोट देंगे
क्योंकि सुश्री क्लिंटन के कुछ समर्थक इस बात से अभी भी खासे नाराज हैं कि वह
उम्मीदवार नहीं बन पाईं और ओबामा ने उन्हें उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार नहीं चुना
।
गुरुवार को
उम्मीदवारी स्वीकार करने के बाद ओबामा अमेरिका की किसी बड़ी पार्टी के पहले
अफ्रीकी-अमेरिकी उम्मीदवार होंगे । वे कन्वेंशन के अंतिम दिन उम्मीदवारी स्वीकार
करेंगे ।
सुश्री क्लिंटन के भाषण के बाद वर्जिनिया के पूर्व गवर्नर एवं मौजूदा सीनेट
उम्मीदवार मार्क वार्नर ने कन्वेंशन का प्रमुख भाषण दिया । उन्होंने कहा कि यह
चुनाव भविष्य बनाम अतीत की लड़ाई है । अन्य वक्ताओं के साथ साथ उन्होंने भी मैककैन
और बुश प्रशासन की नीतियों को आड़े हाथों लिया ।
ऱिपब्लिकन पार्टी अगले सप्ताह सुर्खियों में रहने वाली है । पार्टी अगले
सप्ताह मैक कैन को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए मिनेसोटा के सेंट
पॉल मिनियापॉलिस में राष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित करेगी ।