वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू में आतंकवादियों से मुठभेड़, 4 मरे

27/08/2008

 

Indian soldiers take positions at the scene of a gun battle in Jammu, India, 27 Aug 2008
Indian soldiers take positions at the scene of a gun battle in Jammu, India, 27 Aug 2008
जम्मू में पाकिस्तान से आए आतंकवादी घुसपैठियों ने 4 बच्चों और 3 महिलाओं को एक घर में बंधक बनाया हुआ है । आज सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है । सुरक्षा बलों ने आसपास के घर खाली करा लिए हैं ।

जम्मू के बनतालाब इलाके में एक आवासीय परिसर में तीन आतंकवादी घुसे हुए हैं । ये आतंकवादी पहले बुधवार की सुबह मिश्रीवाला क्षेत्र में दिखाई दिये और इन्होंने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं । एजेंसी समाचारों में बताया गया है कि इन लोगों ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी । वहां इन्होंने 4 लोगों को मार दिया और दो सुरक्षाकर्मियों को घायल कर दिया । मरनेवालों में 3 नागरिक शामिल हैं । इसके बाद ये भाग कर बनतालाब इलाके में एक मकान में घुस गए । इनके साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है और एक आतंकवादी के मरने की खबर है ।

ऐसा माना जा रहा है कि ये आतंकवादी वही घुसपैठिये हैं, जिन्होंने मंगलवार को पाकिस्तान से लगनेवाली सीमा से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया था ।

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ श्राइन बोर्ड को आवंटित की गई जमीन के मसले पर दो महीने से आंदोलन हो रहे हैं । ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
कई भारतीय कंपनियों ने अपनी विस्तार योजनाओं को स्थगित किया
इराक युद्ध ने आतंकवाद नहीं भड़काया- टोनी ब्लेयर
सोमाली डाकुओं के चंगुल से छूटा जहाज भारतीयों सहित मस्कट पहुंचा
पाकिस्तान भारत के खिलाफ पहले परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा- ज़रदारी
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
अमरीकी खुफिया रिपोर्ट : विश्व बहुध्रुवीय वैश्विक समुदाय की ओर अग्रसर
राष्ट्रसंघ महा सचिव द्वारा बांग्लादेश चुनावों के लिए विशेष दल गठित . 
अल-कायदा वैश्विक वित्तीय संकट से लाभ उठाने की कोशिश में 
प्रधानमंत्री ने कहा, वैश्विक आर्थिक संकट से लड़ने के लिए सभी नीतिगत औजार प्रयोग किये जाएंगे 
बैंक राष्ट्रीयकरण ने भारत को मंदी की मार झेलने में मदद दी- सोनिया गांधी 
वस्त्र उद्योग - 5 लाख कर्मचारियों के बेरोजगार होने का खतरा