 |
India's military sent into state of Bihar, where an estimated two million people are affected by the flooded Kosi River
|
बिहार में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं । स्थिति इतनी भयावह है कि इसे
अमेरिका में आए कैटरीना तूफान के समान माना जा रहा है । उफनती कोसी नदी ने अपनी
धारा ही बदल ली है और तीन जिलों के जलमग्न होने तक का खतरा पैदा हो गया है ।
नेपाल से निकलने वाली कोसी नदी के तटबंध में आई दरार के बाद भीषण बाढ़ आ गई है
। बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने प्रधान मंत्री कार्यालय से मांग की है कि
इस समस्या का हल निकालने के लिए वे नेपाल के साथ राजनयिक बातचीत शुरू करें ।
नेपाल के विदेश मंत्री उपेंद्र यादव कल भारत आ रहे हैं । समझा जाता है कि
केंद्र सरकार इस समस्या का स्थायी हल निकालने के लिए उनके साथ बातचीत करेगी । इससे
पहले बिहार सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार नेपाल को इस समस्या का हल खोजने के
लिए पत्र लिख चुकी है ।
बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से 100 अतिरिक्त मोटरबोटों की मांग की है । बाढ़
से 242 पंचायतों में फैले 671 गांव जलमग्न हो गए हैं और लोग वहां फंसे हुए हैं ।
राज्य सरकार ने अपनी ओर से 600 नावों की व्यवस्था की है, जबकि सेना ने 30 नावें
उपलब्ध कराई हैं । एनडीएमए ने 50 नावें भेजी हैं ।