 |
| Democratic vice presidential candidate Sen. Joe Biden, D-Del., on the eve of his Wednesday keynote speech at the Democratic National Convention in Denver, 26 Aug 2008 |
डेमोक्रेटिक पार्टी के डेनेवर शहर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन,
आज रात को वरिष्ठ सीनेटर जोसेफ बायडन आकर्षण के केंद्र रहंगेेे । इस मौके पर
भूतपूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी मौजूद होंगेेे ।
जोसेफ बायडन राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा की पसंद े हैं । अपनी
ही नहीं, रिपब्लिकन पार्टी के सांसद भी विदेश नीति की उनकी जानकारी और लंबे अनुभव
के कायल हैं ।
वॉयस ऑफ अमेरिका और अन्य अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण एजेंसियों के काम
को देखने वाले ब्रॉडकास्टिंग बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चार्टर सदस्य टेड कॉफमेन जोसेफ बायडन के घनिष्ठ मित्र हैं और 19 वर्षों तक सीनेट में उनके चीफ ऑफ स्टाफ रहे हैं ।
कॉफमेन का कहना है कि बायडन के पास विदेश नीति का दशकों का अनुभव है । सबसे बड़ी
बात तो यह है कि वह राष्ट्रपति बनने की योग्यता रखते हैं ।
प्रतयाशा है कि श्री बायडन जॉन मैककेन की जम कर आलोचना करेंगे । अधिवेशन
में शामिल प्रतिनिधि उनसे यही आशा कर रहे थे ।
बुधवार को ही भूतपूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का भाषण होना है । उनकी पत्नी
हिलेरी क्लिंटन नामांकन की लड़ाई हार चुकी हैं । एक सूत्र के अनुसार, श्री क्लिंटन ने
यह बात साफ कर दी है कि श्री ओबामा के चुनाव अभियान के दौरान उनकी पत्नी के साथ जो
सुलूक हुआ, उन्होंने वह पसंद नहीं किया है ।
उल्लेखनीय है कि हिलेरी क्लिंटन मंगलवार की रात को इस अधिवेशन में डेमोक्रेटिक
पार्टी में एकजुटता की अपील कर चुकी हैं । अपने हताश समर्थकों उन्होंने आदेश दिया
है कि वे बराक ओबामा के पीछे एकजुट हो जाएं ।