वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

भारत - हथियारों की नई दौड़ में शामिल न होने का वायदा

05/09/2008

210_India_Iran_Bush-Manmoha
_Bush-and Manmohan singh
 

भारत ने कहा है कि वह हथियारों की नई दौड़ में शामिल नहीं होना चाहता, जबकि अमेरिका के साथ हुए परमाणु सौदे पर बातचीत आज वियना में जारी रही ।

 भारत के विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने एक बयान में कहा कि नई दिल्ली परमाणु परीक्षण पर एकतरफा रोक लगाने के प्रति प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा कि भारत पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल न करने की अपनी नीति की पुष्टि करता है ।

 वियना में 45 देशों के न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप के राजनयिक इस पर बहस कर रहे हैं कि भारत के साथ परमाणु व्यापार पर लगे दशकों पुराने प्रतिबंध को हटाया जाए या नहीं ।

 राजनयिकों ने कहा है कि चूंकि भारत ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं, इसलिए कुछ देशों को संगठन के उन नियमों को हटाने के बारे में आपत्ति है, जिनके तहत ऐसे देशों के साथ परमाणु व्यापार करने पर रोक लगाई गई है ।

 वॉशिंगटन के लिए जरूरी है कि यह प्रतिबंध उठा लिया जाए ताकि वह भारत के साथ परमाणु व्यापार समझौते को आगे बढ़ा सके ।

 अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने वियना में न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप के देशों को प्रतिबंध हटाने के लिए मनाने में कुछ प्रगति की है । अधिकारियों ने कहा है कि भारत के साथ परमाणु सौदा करने से अप्रसार प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि भारत के नागरिक परमाणु कार्यक्रम का गहन निरीक्षण किया जा सकेगा ।

 अगर प्रतिबंध हटाने की सहमति हो जाती है तो भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी तभी इससे संबंधित कानून बन सकेगा ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
अमरीकी खुफिया रिपोर्ट : विश्व बहुध्रुवीय वैश्विक समुदाय की ओर अग्रसर
राष्ट्रसंघ महा सचिव द्वारा बांग्लादेश चुनावों के लिए विशेष दल गठित . 
अल-कायदा वैश्विक वित्तीय संकट से लाभ उठाने की कोशिश में 
प्रधानमंत्री ने कहा, वैश्विक आर्थिक संकट से लड़ने के लिए सभी नीतिगत औजार प्रयोग किये जाएंगे 
बैंक राष्ट्रीयकरण ने भारत को मंदी की मार झेलने में मदद दी- सोनिया गांधी 
वस्त्र उद्योग - 5 लाख कर्मचारियों के बेरोजगार होने का खतरा