वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

उड़ीसा में भीषण बाढ़ में 17 लोगों की मौत

22/09/2008


 

(वी.ओ.ए न्यूज़)

भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि देश के पूर्वी राज्य उड़ीसा में भीषण बाढ़ में कम-से-कम 17 लोगों की मौत हो गई ।

महानदी और उसकी सहयोगी नदियों में जल स्तर बढ़ने से 61 स्थानों पर तटबंध टूट गए हैं, जिससे गांवों में बाढ़ आ गई है, खेती की जमीन नष्ट हो गई है और सड़कें तथा संचार व्यवस्था ठप हो गई है ।

अधिकारियों का अनुमान है कि करीब 5 लाख लोग अब भी अपने गांवों में फंसे हुए हैं ।

सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में विमानों से भोजन और आपात्कालीन सामग्री गिराना शुरू कर दिया है, लेकिन बचाव कार्यकर्ताओं को सुदूर क्षेत्रों में फंसे लोगों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है 
Villagers wade through floodwaters towards safer areas near Saharsa, about 280 kilometers (175 miles) northeast of Patna, India, 02 Sep 2008

अधिकारियों ने कहा है कि अभी तक राज्य के 20 लाख लोग इस वर्ष की बाढ़ से प्रभावित हुए हैं ।

उधर बिहार में अधिकारियों ने बताया कि इस महीने करीब 10 लाख लोगों को बाढ़ग्रस्त जिलों से बाहर निकाला गया है । अधिकारियों ने बताया कि वर्षा का मौसम शुरू होने के बाद से राज्य में कम-से-कम 90 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
कई भारतीय कंपनियों ने अपनी विस्तार योजनाओं को स्थगित किया
इराक युद्ध ने आतंकवाद नहीं भड़काया- टोनी ब्लेयर
सोमाली डाकुओं के चंगुल से छूटा जहाज भारतीयों सहित मस्कट पहुंचा
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
अमरीकी खुफिया रिपोर्ट : विश्व बहुध्रुवीय वैश्विक समुदाय की ओर अग्रसर
राष्ट्रसंघ महा सचिव द्वारा बांग्लादेश चुनावों के लिए विशेष दल गठित . 
अल-कायदा वैश्विक वित्तीय संकट से लाभ उठाने की कोशिश में 
प्रधानमंत्री ने कहा, वैश्विक आर्थिक संकट से लड़ने के लिए सभी नीतिगत औजार प्रयोग किये जाएंगे 
बैंक राष्ट्रीयकरण ने भारत को मंदी की मार झेलने में मदद दी- सोनिया गांधी 
वस्त्र उद्योग - 5 लाख कर्मचारियों के बेरोजगार होने का खतरा