वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

ईरान ने आईएईए की अवज्ञा की

24/09/2008

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, आईएईए ने कहा है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम की जांच के लिए एजेंसी के साथ सहयोग नहीं कर रहा है और राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद की मांगों की अवहेलना करते हुए यूरेनियम संवर्धन कर रहा है । संवर्धित यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने के लिए किया जा सकता है ।  

15 सितंबर को जारी रिपोर्ट में आईएईए ने कहा है कि वह ईरान द्वारा परमाणु हथियारों की कथित शोध के बारे में सवालों के जवाब देने में कोई प्रगति नहीं कर सका, क्योंकि ईरान ने उसे संबंधित स्थलों, दस्तावेजों और वैज्ञानिकों तक पहुंचने नहीं दिया । आईएईए ने यह जानकारी भी दी कि ईरान को विशेष उच्च विस्फोटक परीक्षण के लिए विदेशी विशेषज्ञता की मदद मिली होगी ।

 इस रिपोर्ट का वितरण किये जाने के अगले दिन आईएईए ने 35 देशों के बोर्ड के समक्ष प्रस्तुति देते हुए ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संभावित सैन्य आयामों के बारे में अतिरिक्त आंकड़े पेश किये । आईएईए में प्रमुख अमेरिकी प्रतिनिधि, ग्रेगरी शुल्ट ने कहा कि इस प्रस्तुति में पहली बार बोर्ड के सदस्यों को ईरान में शहाब-3 मिसाइल का फिर से डिजाइन बनाने के लिए, ताकि वह परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम हो सके, किये गए कार्य से संबंधित दस्तावेज और तस्वीरें दिखाई गईं ।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता डाना पेरिनो ने कहा कि आईएईए की रिपोर्ट एक बार फिर रेखांकित करती है कि ईरान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग करने से इन्कार कर रहा है ।

 "ईरान ने ये चुनाव किये हैं और हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यह तय कर रहे हैं कि अगला कदम क्या होना चाहिए । मैं आपको बता सकती हूं कि जो कदम ईरान उठा रहा है, वह उसकी जनता और उसके देश को शेष अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से और अधिक अलग-थलग कर रहा है ।"

राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद ने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंधों के तीन चक्र पारित किये हैं । अगर ईरान आईएईए के साथ सहयोग करने या राष्ट्र संघ की इन मांगों का पालन करने से इन्कार करता रहेगा कि वह अपनी सभी यूरेनियम संवर्धन गतिविधियां रोक दे तो उस पर सुरक्षा परिषद अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित कर सकती है । अमेरिका और यूरोपीय संघ ने पहले ही ऐसे प्रतिबंध लगा दिये हैं, जो राष्ट्र संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से आगे जाते हैं । अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतिबंधों का ईरान की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
इराक युद्ध ने आतंकवाद नहीं भड़काया- टोनी ब्लेयर
इराकी विधायक अमरीकी सुरक्षा समझौते पर मतदान के लिए तैयार
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
पाकिस्तान भारत के खिलाफ पहले परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा- ज़रदारी
सोमाली डाकुओं के चंगुल से छूटा जहाज भारतीयों सहित मस्कट पहुंचा
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
आतंकवादी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं- गृह मंत्री 
कई भारतीय कंपनियों ने अपनी विस्तार योजनाओं को स्थगित किया
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
मलेशिया में इस्लामी संस्था ने मुसलमानों के योगाभ्यास पर रोक लगाई