वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

मंदिर में भगदड़ में मरने वालों की संख्या 224 हुई

01/10/2008

 

Volunteers carry a stampede victim in Jodhpur, India, 30 Sep 2008
Volunteers carry a stampede victim in Jodhpur, India, 30 Sep 2008
राजस्थान के जोधपुर शहर में कल चामुंडा देवी के मंदिर में भगदड़ मचने पर मरने वालों की संख्या बढ़कर 224 हो गई । मृतकों के संबंधियों ने आज 77 मौतों की जानकारी दी ।

जोधपुर के प्रखंड आयुक्त किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि मौतों के मामलों के बारे में आज पता चला, जब मृतकों के संबंधियों ने अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया और जांच करने पर यह जानकारी सही निकली । उन्होंने बताया कि जिन लोगों के मरने की जानकारी आज दी गई है, उन्हें उनके संबंधी स्वयं ही निजी अस्पतालों में या कल ही मंदिर में हादसा होने के बाद मरने पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे ।

कल 147 मौतों की पुष्टि हुई थी ।

अधिकारियों ने बताया कि आज मंदिर फिर से खुला, लेकिन कल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम   थी । कल नवरात्र त्योहार का पहला दिन था और भक्तों की भारी भीड़ चामुंडा देवी के मंदिर में पूजा करने के लिए इकट्ठी हुई थी ।

15वीं सदी के किले में स्थापित इस मंदिर के रास्ते पर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं ।

अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ में घायल हुए करीब 55 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा   है ।  

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कल हादसे के स्थल का दौरा किया था और उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिये हैं ।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी आज दुर्घटना स्थल पर गए और घायलों से मिले । उन्होंने घायलों को केंद्र से सभी संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
कई भारतीय कंपनियों ने अपनी विस्तार योजनाओं को स्थगित किया
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
अमरीकी खुफिया रिपोर्ट : विश्व बहुध्रुवीय वैश्विक समुदाय की ओर अग्रसर
राष्ट्रसंघ महा सचिव द्वारा बांग्लादेश चुनावों के लिए विशेष दल गठित . 
अल-कायदा वैश्विक वित्तीय संकट से लाभ उठाने की कोशिश में 
प्रधानमंत्री ने कहा, वैश्विक आर्थिक संकट से लड़ने के लिए सभी नीतिगत औजार प्रयोग किये जाएंगे 
बैंक राष्ट्रीयकरण ने भारत को मंदी की मार झेलने में मदद दी- सोनिया गांधी 
वस्त्र उद्योग - 5 लाख कर्मचारियों के बेरोजगार होने का खतरा