भारत का पहला मानवरहित यान चंद्रयान -१ अक्टूबर २२ को चाँद पर भेजा जाएगा. अनुकूल मौसम होने पर चंद्रयान-1 मिशन को श्रीहरीकोटा केन्द्र से
प्रक्षेपीत कीया जाएगा. इस मानवरहीत मिशन को
पहले अप्रैल के महीने में भेजने की योजना थी लेकिन कुछ तकनीकी परेशानिओं की
वजह से मिशन टल गया था.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद् (इसरो) का कहना है की इस मीशन
से चंद्रमा की सतह पर मौजूद खनिज और चंद्रमा के वातावरण की अच्छी जानकारी मीलेगी.
लगभग ३९० करोड़ की इस परियोजना में भारत और अमेरीका के साथ साथ छे और देश भागीदार हैं.