वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

बर्मा में दूषित दूध खाद्य पदार्थ

10/10/2008

Customers return milk powder products at supermarket in Chengdu, in Sichuan province, 18 Sep 2008
Customers return milk powder products at supermarket in Chengdu, in Sichuan province
बर्मा में अधिकारिओं ने कहा है कि आयातित दूध और बच्चों के खाद्य फार्मूले एक औद्योगिक रसायन से दूषित पाए गए हैं जिस रसायन का उलझाव चीन के उत्पादन सुरक्षा कांड में रहा है. सरकारी समाचार पत्र "न्यू लाइट ऑफ़ म्यांमार" ने कहा है कि १६ उत्पादनों में से ९ मेलामाईन से दूषित पाए गए.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दूषित उत्पादनों को नष्ट कर दिया है और अन्य उत्पादनों को बाज़ार से हटा लिया है. इसके साथ ही अन्य दूध खाद्य पदार्थों का आयात अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है.

मेलामाईन से दूषित दूध पीने के बाद पचास से भी ज़्यादा चीनी बच्चे बीमार पड़ गए थे जिनमे से चार की मृत्यु हो गयी थी. चीन में दस हज़ार से भी ज़्यादा बच्चे हस्पताल में है जिनका उपचार चल रहा है.

चीन ने कहा है कि पुलिस ने हेबी प्रान्त में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर भारी मात्रा में नकली प्रोटीन वाला दूध पाउडर निर्मित करने का संदेह है. सरकारी समाचार सेवा क्सिन्हुआ ने रिपोर्ट दी है कि अधिकारिओं ने ज्हंग युजुन को हिरासत में लिया है जिस पर ६०० टन से भी ज़्यादा मेलामिन दूषित पाउडर बनाने का आरोप लगाया गया है. यह पाउडर खरीदने वाले अन्य ८ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
इराक युद्ध ने आतंकवाद नहीं भड़काया- टोनी ब्लेयर
इराकी विधायक अमरीकी सुरक्षा समझौते पर मतदान के लिए तैयार
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
पाकिस्तान भारत के खिलाफ पहले परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा- ज़रदारी
सोमाली डाकुओं के चंगुल से छूटा जहाज भारतीयों सहित मस्कट पहुंचा
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
आतंकवादी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं- गृह मंत्री 
कई भारतीय कंपनियों ने अपनी विस्तार योजनाओं को स्थगित किया
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
मलेशिया में इस्लामी संस्था ने मुसलमानों के योगाभ्यास पर रोक लगाई