वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

पोप ने हिंसा  छोड़ने की अपील की

12/10/2008

Pope Benedict XVI waves to faithful, 09 Jul 2007
Pope Benedict XVI waves to faithful.

पोप बेनेडिक्ट XVI ने आज भारत में ईसाई-विरोधी हिंसा की भर्त्सना करते हुए इसमें शामिल लोगों को ऐसी गतिविधियों से बाज आने और प्यार की संस्कृति के निर्माण में साथ मिलकर काम करने को कहा ।

एक विशेष समारोह में भारत के केरल राज्य में जन्मी सिस्टर अल्फोंजा को और अन्य तीन को संत की उपाधि दिये जाने के बाद अपने अंतिम भाषण में पोप ने कहा कि मैं हिंसा में शामिल लोगों से ऐसी गतिविधियां छोड़ कर प्यार की संस्कृति के निर्माण में अपने भाइयों और बहनों के साथ मिलकर काम करने का अनुरोध करता हूं ।

उड़ीसा और कर्नाटक में ईसाइयों और उनके गिरिजाघरों पर हमले का जिक्र करते हुए अंग्रेजी में दिये अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब भारत के विश्वासी ईसाई अपनी धरती की पहली बेटी को इस उपाधि से नवाजे जाते वक्त ईश्वर का धन्यवाद कर रहे हैं, इस मुश्किल वक्त में मैं उन्हें अपनी प्रार्थनाओं के जरिये आश्वस्त कर रहा हूं ।

भारत तथा अन्य जगहों से सैंट पीटर्स बेसीलिका पहुंचे हजारों ईसाइयों को संबोधित करते हुए पोप ने कहा कि सिस्टर अल्फोंजा का धैर्य, साहस और तटस्थ से भरा महान व्यक्तित्व दुख की घड़ी में यह याद दिलाता है कि ईश्वर हमेशा हमें इन मुश्किलों से बाहर निकलने के लिए जरूरी शक्ति प्रदान करता है ।

पोप ने इससे पहले अगस्त महीने में उड़ीसा में ईसाइयों के खिलाफ हिंसा की निंदा की थी और भारतीय धार्मिक और नागरिक संगठनों का विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व स्थापित करने और सौहार्द्रता बहाल करने के लिए साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया था ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
पाकिस्तान भारत के खिलाफ पहले परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा- ज़रदारी
सोमाली डाकुओं के चंगुल से छूटा जहाज भारतीयों सहित मस्कट पहुंचा
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
आतंकवादी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं- गृह मंत्री 
कई भारतीय कंपनियों ने अपनी विस्तार योजनाओं को स्थगित किया
इराक युद्ध ने आतंकवाद नहीं भड़काया- टोनी ब्लेयर
इराकी विधायक अमरीकी सुरक्षा समझौते पर मतदान के लिए तैयार
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
मलेशिया में इस्लामी संस्था ने मुसलमानों के योगाभ्यास पर रोक लगाई