 |
| accident |
भारत के अधिकारियों ने कहा है कि आज, मंगलवार को,
खड़े हुए एक
ट्रक से एक यात्री बस के टकरा जाने से २३ लोगों की मृत्यु हो गई । ये दुर्घटना उत्तरपूर्वी राज्य असम के धुबरी जिले
में घटी जो दिसपुर के पश्चिम में लगभग ३०० किलोमीटर दूर है ।
जांच कर्ताओं ने कहा है कि ये बस बहुत
तेज़ गति से जा रही थी जब चालक वाहन का नियंत्रण खो बैठा और बस ट्रक से जा टकराई. हालांकि इस बस में केवल ३५ यात्रियों के लिए जगह
थी मगर लगभग उस से दोगुने यात्री सवार थे ।