अमरीकी अन्तरिक्ष पर्यटक का अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष केन्द्र में आगमान
14/10/2008
space ship
एक रूसी सोयूज़ अन्तरिक्ष यान ने एक अमरीकी धनाढ्य अन्तरिक्ष पर्यटक और एल नए कर्मी
दल को अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष केद्र में पहुँचा दिया है ।सोयूज़ यान आज, मंगलवार को, अन्तरिक्ष केन्द्र से जा
जुदा जो उस समय ३५० किलोमीटर से भी तीव्र गति से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा था । इस
यान में विडियो गेम व्यापारी रिचर्ड गरियेट भी हैं जिन्होंर रूस को तीन करोड़ डॉलर
देकर अन्तरिक्ष केन्द्र की दस दिन की यात्रा की सुविधा हासिल की है । वो पृथ्वी पर लौटने
के पहले विभिन्न अनुसंधानों में हिस्सा लेंगे ।वो ऐसे पहले अमरीकी अन्तरिक्ष यात्री भी हैं जिन्होंने अन्तरिक्ष की यात्रा
करके अपने पिता का अनुसरण किया है ।अन्तरिक्ष
यात्री ओवेन गरियेट दो अमरीकी अन्तरिक्ष मिशनों पर गए थे, १९७३ में और १९८३ में ।