विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व के देशों से प्राथमिक स्वास्थ्य रक्षा की मांग की
14/10/2008
An Indian medical volunteer adminsters polio vaccine to a child in front of St. Joseph's Cathedral, Hyderabad (File)
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व की सरकारों से आग्रह किया है कि लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर
बनाने और उनकी जाने बचाने के लिए वे प्राथमिक स्वास्थ्य रक्षा व्यवस्था अपनाएं । आज जारी
की गयी वार्षिक रिपोर्ट में अल्मा आटा सम्मलेन की तीसवीं जयंती का भी गुणगान किया गया
है जिसमे प्राथमिक स्वास्थ्य रक्षा के विषय को अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक विषय सूचि में
मुखरित किया गया है ।
जिनेवा स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन के उच्चाधिकारी टिमोथी एवंस ने कहा है कि पिछले ३०
वर्षों में विश्व में स्वास्थ्य की स्थिति सुधरी है ।
रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व के सर्वाधिक धनि और गरीब देशों में लोगों की जीवनावधि
४० वर्षों से ऊपर पहुँच चुकी है ।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ये भी कहा है कि श्री लंका, भारत के केरला राज्य और ओमान में जहाँ
सन १९७० के वर्षों में गरीबी व्याप्त थी, वहां प्राथमिक स्वास्थ्य सुरक्षा साधनों के बल पर
लोगों की सेहत में अत्यधिक सुधार हुआ है ।