वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

वित्त मंत्री ने भारतीय बाजार के मजबूत रहने की आशा जताई, रिजर्व बैंक ने 20,000 करोड़ रुपये झोंके

14/10/2008

 

Stock dealer reacts during intra-day trade in Mumbai, 29 Sep 2008
Consumer Reaction
भारतीय शेयर बाजार में आए उछाल से उत्साहित होकर वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आशा जताई कि अमेरिकी, यूरोपीय और पूर्वी एशियाई बाजारों में आए उछाल का प्रभाव यहां भी पड़ेगा । इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक ने म्यूचुअल फंड उद्योग में और अधिक पैसा झोंकने के उपायों की घोषणा की है ।

कल मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में करीब 800 अंकों की वृद्धि होने के बाद आज सुबह ट्रेडिंग शुरू होने पर सूचकांक में 500 अंकों का उछाल आया था, लेकिन ट्रेडिंग बंद होने पर केवल 174 अंकों की वृद्धि हुई ।

भारतीय रिजर्व बैंक ने म्यूचुअल फंड उद्योग को अदायगी के दबाव को झेलने में मदद करने के लिए अल्पकालिक ऋणों के जरिये 20,000 करोड़ रुपये देने के कदमों की घोषणा की है ।

रिजर्व बैंक ने बैंकों को 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर अल्पकालिक (14 दिन) के ऋण देने की विशेष व्यवस्था की है ताकि म्यूचुअल फंड अदायगी कर सकें ।

वित्तीय संकट के कारण जमाकर्ताओं की अपना पैसा निकालने की मांग बढ़ने के कारण म्यूचुअल फंड्स पर अदायगी का दबाव बढ़ता जा रहा है ।

बैंकों का शीर्ष संगठन और म्यूचुअल फंड मिलकर विचार-विमर्श करेंगे और वह दर तय करेंगे, जिस पर बैंक यूटीआई एमएफ, एसबीआई एमएफ और आईसीआईसीआई-प्रूडेंशियल एमएफ जैसे म्यूचुअल फंडों को कर्ज देंगे ।

 

 

 

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
कई भारतीय कंपनियों ने अपनी विस्तार योजनाओं को स्थगित किया
इराक युद्ध ने आतंकवाद नहीं भड़काया- टोनी ब्लेयर
सोमाली डाकुओं के चंगुल से छूटा जहाज भारतीयों सहित मस्कट पहुंचा
पाकिस्तान भारत के खिलाफ पहले परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा- ज़रदारी
आतंकवादी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं- गृह मंत्री 
मलेशिया में इस्लामी संस्था ने मुसलमानों के योगाभ्यास पर रोक लगाई
इराकी विधायक अमरीकी सुरक्षा समझौते पर मतदान के लिए तैयार
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
अमरीकी खुफिया रिपोर्ट : विश्व बहुध्रुवीय वैश्विक समुदाय की ओर अग्रसर
राष्ट्रसंघ महा सचिव द्वारा बांग्लादेश चुनावों के लिए विशेष दल गठित . 
अल-कायदा वैश्विक वित्तीय संकट से लाभ उठाने की कोशिश में 
प्रधानमंत्री ने कहा, वैश्विक आर्थिक संकट से लड़ने के लिए सभी नीतिगत औजार प्रयोग किये जाएंगे 
बैंक राष्ट्रीयकरण ने भारत को मंदी की मार झेलने में मदद दी- सोनिया गांधी 
वस्त्र उद्योग - 5 लाख कर्मचारियों के बेरोजगार होने का खतरा