वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान ने चिनाब नदी विवाद पर फैसले के लिए तीसरे पक्ष के पास जाने की धमकी दी

14/10/2008

पाकिस्तान ने कहा है कि अगर भारत चिनाब नदी के प्रवाह में कथित कटौती होने के कारण 20 लाख एकड़ फुट पानी के नुकसान के लिए मुआवजा नहीं देगा तो वह इस विवाद के फैसले के लिए तीसरे पक्ष के पास जाएगा ।

सिंधु जल आयुक्त जमात अली शाह ने भारत पर जम्मू और कश्मीर के बगलीहार बांध को भरने के लिए चिनाब नदी का प्रवाह मोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस्लामाबाद चिनाब के पानी पर न तो अपना दावा छोड़ेगा और न ही अपने हिस्से का पानी बेचेगा ।

श्री शाह की टिप्पणियों से कुछ दिन पहले राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने चेतावनी दी थी कि सिंधु नदी प्रणाली के पानी के बंटवारे पर विवाद से द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ सकता है ।
Pakistan People's Party leader Asif Ali Zardari addresses a press conference in Islamabad, 07 Aug 2008

कल लाहौर में एक सम्मेलन के बाद श्री शाह ने पत्रकारों से कहा था कि जब वह 18 अक्टूबर को प्रतिनिधि दल के साथ भारत जाएंगे तो चिनाब नदी के जल पर पाकिस्तान का दावा पेश करेंगे ।

उन्होंने कहा कि भारत को आगामी रबी के मौसम के दौरान पाकिस्तान को मुआवजा देना होगा, वरना इस्लामाबाद अपना हिस्सा हासिल करने के लिए संधि के अन्य उपायों का इस्तेमाल करेगा ।

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को बगलीहार बांध के डिजाइन पर कोई आपत्ति नहीं है, जिसे भारत ने विश्व बैंक द्वारा नियुक्त निष्पक्ष विशेषज्ञ की सिफारिशों पर बदल दिया था, लेकिन भारत को बांध को भरने के आधार पर ध्यान देना होगा, जो 1960 की सिंधु जल संधि का हिस्सा नहीं है ।

श्री शाह ने कहा कि संधि के तहत भारत का फर्ज है कि वह अपनी झील भरने के बावजूद 55,000 क्यूसेक पानी छोड़े । उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत से पानी छोड़ने के लिए कहेगा, जो नवंबर से अप्रैल के दौरान रबी की फसल के दौरान कथित तौर पर रोक दिया गया था ।

श्री शाह अपनी भारत यात्रा के दौरान बगलीहार बांध का दौरा करेंगे और सिंधु जल के स्थायी आयोग की बैठक में भाग लेंगे ।

 

 

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
कई भारतीय कंपनियों ने अपनी विस्तार योजनाओं को स्थगित किया
इराक युद्ध ने आतंकवाद नहीं भड़काया- टोनी ब्लेयर
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
अमरीकी खुफिया रिपोर्ट : विश्व बहुध्रुवीय वैश्विक समुदाय की ओर अग्रसर
राष्ट्रसंघ महा सचिव द्वारा बांग्लादेश चुनावों के लिए विशेष दल गठित . 
अल-कायदा वैश्विक वित्तीय संकट से लाभ उठाने की कोशिश में 
प्रधानमंत्री ने कहा, वैश्विक आर्थिक संकट से लड़ने के लिए सभी नीतिगत औजार प्रयोग किये जाएंगे 
बैंक राष्ट्रीयकरण ने भारत को मंदी की मार झेलने में मदद दी- सोनिया गांधी 
वस्त्र उद्योग - 5 लाख कर्मचारियों के बेरोजगार होने का खतरा