वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

लेखक डेनियल लाक ने नई विश्व महाशक्ति के तौर पर भारत की भूमिका का विश्लेषण किया

14/10/2008

 

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

[insert caption here]
डेनियल लाक,
श्री डेनियल लाक, बीबीसी संवाददाता और एक नई किताब, इंडिया एक्सप्रेस- द फ्यूचर ऑफ द न्यू सुपरपॉवर के लेखक का कहना है कि विश्व जिन्हें भारत की सबसे बड़ी समस्याओं की तरह देखता है, वे वास्तव में उसकी ताकत हैं । भारत के समस्याजनक मुद्दे, जैसे कि गरीबी, भ्रष्टाचार और प्राकृतिक आपदाएं भारतीय जनता के चरित्र की परीक्षा लेते हैं । श्री लाक के अनुसार, भारतीय साल-दर-साल इन चुनौतियों के खिलाफ खड़े होते हैं और अपना जुझारूपन साबित करते हैं । श्री लाक ने वी.ओ.ए के वरिष्ठ समाचार विश्लेषक गैरी थॉमस और हिंदी सेवा की संवाददाता निहारिका आचार्य के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस यूएसए में कई मुद्दों पर बातचीत की ।

श्री लाक हाल ही में अमेरिका के साथ हुए नागरिक परमाणु समझौते को सफलता मानते हैं । राष्ट्रपति बुश ने भारत के साथ तीन साल तक एक विधेयक पर काम किया, जिससे अमेरिकी कंपनियों को भारत के परमाणु बाजार में प्रवेश करने की अनुमति मिली । इस ऐतिहासिक विधेयक को कानून बनाने के लिए इस पर 8 अक्टूबर को हस्ताक्षर किये गए । डेनियल लाक ने आशा जताई कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध बढ़ते रहेंगे । उन्होंने भारत को विश्व के सबसे अमेरिका-समर्थक देशों में से एक बताया और उन्हें इसमें जल्दी ही बदलाव की कोई संभावना नजर नहीं आती, चाहे कोई भी नया अमेरिकी राष्ट्रपति बने ।

श्री डेनियल लाक ने कहा कि भारत को महाशक्ति कहा जाना बहुत यथार्थवादी है । इंडिया एक्सप्रेस में उन्होंने तर्क दिया है कि भारत में नागरिक स्वतंत्रताओं का व्यापक दायरा है, वह एक विकसित होती अर्थव्यवस्था है और एक प्रभावशाली क्षेत्र है, जिससे देश के वैश्विक महाशक्ति बनने की संभावना का पता चलता है ।

श्री लाक ने भारत में बारंबार होने वाले आतंकवादी हमलों पर भी अपने विचार व्यक्त किये । उन्होंने कहा कि भारतीय ऐसे हमलों पर चिंतित हुए बिना और उनके जवाब में हड़बड़ी में प्रतिक्रिया किये बिना या अपनी अर्थव्यवस्था पर जोर दिये बिना इन्हें झेल लेते हैं । इसके बजाय इन वर्षों में उन्होंने सीखा है कि मजबूत कैसे बना जाए और कैसे अपने जीवन के साथ आगे बढ़ा जाए ।

लेखक डेनियल लाक के एक नई महाशक्ति के तौर पर भारत के बारे में विचार सुनने के लिए इस हफ्ते के प्रेस कॉन्फ्रेंस यूएसए ऑनलाइन को सुनें या पोडकास्ट सुनें ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
अमरीकी खुफिया रिपोर्ट : विश्व बहुध्रुवीय वैश्विक समुदाय की ओर अग्रसर
राष्ट्रसंघ महा सचिव द्वारा बांग्लादेश चुनावों के लिए विशेष दल गठित . 
अल-कायदा वैश्विक वित्तीय संकट से लाभ उठाने की कोशिश में 
प्रधानमंत्री ने कहा, वैश्विक आर्थिक संकट से लड़ने के लिए सभी नीतिगत औजार प्रयोग किये जाएंगे 
बैंक राष्ट्रीयकरण ने भारत को मंदी की मार झेलने में मदद दी- सोनिया गांधी 
वस्त्र उद्योग - 5 लाख कर्मचारियों के बेरोजगार होने का खतरा