पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी बीजिंग में हैं जहाँ वह, प्रत्याशा है चीनी
नेताओं के साथ परमाणु ऊर्जा सहकर के विषय पर वार्ताएं करेंगे । चीन विदेश मंत्रालय के एक
प्रवक्ता ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में ठोस सहकार हो
रहा है । प्रवक्ता ने आगे कहा कि चीन पाकिस्तान के साथ यह सहकार जारी रखने को तैयार
है । लेकिन प्रवक्ता ने इस बात कि पुष्टि नहीं की कि चीनी राष्ट्रपति हु जिन्ताओ और
प्रधान मंत्री वेन जिआबाओ राष्ट्रपति ज़रदारी के साथ संभाव्य असैनिक परमाणु सौदे के बारे में
वार्ताएं करेंगे या नहीं । अधिकारी यह प्रत्याशा भी कर रहें हैं कि राष्ट्रपति ज़रदारी चीनी
नेताओं के साथ पाकिस्तान में चीनी पूंजीनिवेश में वृद्धि और आर्थिंक सहकार के बारे में बातचीत
करेंगे । श्री ज़रदारी ने अपनी चीन यात्रा मंगलवार से शुरू की है । सितम्बर में राष्ट्रपति पद
ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली राजकीय यात्रा है ।