वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति ने पश्चिमी दुनिया की प्रमुख हस्तियों की अगवानी की

14/10/2008

 

United Nations High Representative for the Alliance of Civilizations, Jorge Sampaio, delivers a speech during the 'Conference on Religion in the Modern World' in Tehran on October 13, 2008.
United Nations High Representative for the Alliance of Civilizations, Jorge Sampaio, delivers a speech during the 'Conference on Religion in the Modern World' in Tehran on October 13, 2008.
ईरान
के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी ने तेहरान में पश्चिमी दुनिया के कई पूर्व नेताओं की मेजबानी की

दुनिया की कई हस्तियों और धार्मिक नेताओं ने सोमवार को आधुनिक दुनिया में धर्म विषय पर शुरू हुए सम्मेलन में श्री खातमी के साथ भाग लिया

इस सम्मेलन में भाग लेने वाले मेहमानों में राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान, आयरलैंड की पूर्व राष्ट्रपति मैरी रॉबिन्सन और इटली फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री क्रमशः रोमानो प्रॉदी एवं लायोनेल जॉस्पिन प्रमुख हैं

प्रेेक्षकों ने ईरान की राजधानी में इस अनोखे सम्मेलन की ईरान के राष्ट्रपति के चुनाव के पहले पूर्व राष्ट्रपति नरमपंथी श्री खातमी के लिए समर्थन के रूप में व्याख्या की है यह चुनाव अगले साल जून महीने में होगी

श्री खातमी के समर्थक उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति महमूह अहमदीनेजाद के खिलाफ खड़े होने की जिद कर रहे हैं उन्हें आशा है कि अगर वे जीत गए तो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से ईरान का अलगाव खत्म हो जाएगा

सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए श्री खातमी ने इस सम्मेलन को चुनावों से जोड़े जाने की बात को खारिज कर दिया

दो दिन के इस सम्मेलन में यह विचार किया जा रहा है कि आधुनिक और बहुरंगी समाजों में शांतिपूर्ण सहअस्तित्व की सोच को आगे बढ़ाने में धार्मिक और राजनीतिक नेता किस तरह सहयोग कर सकते हैं

इस सम्मेलन का आयोजन ओस्लो सेंटर फॉर पीस एंड ह्यूमन राइट्स ने किया है

श्री खातमी 1997 से 2005 तक ईरान के राष्ट्रपति थे । अभी वे एक ऐसे संस्थान के प्रमुख हैं, जो विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं के बीच संवाद को आगे बढ़ाता है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
अमरीकी खुफिया रिपोर्ट : विश्व बहुध्रुवीय वैश्विक समुदाय की ओर अग्रसर
राष्ट्रसंघ महा सचिव द्वारा बांग्लादेश चुनावों के लिए विशेष दल गठित . 
अल-कायदा वैश्विक वित्तीय संकट से लाभ उठाने की कोशिश में 
प्रधानमंत्री ने कहा, वैश्विक आर्थिक संकट से लड़ने के लिए सभी नीतिगत औजार प्रयोग किये जाएंगे 
बैंक राष्ट्रीयकरण ने भारत को मंदी की मार झेलने में मदद दी- सोनिया गांधी 
वस्त्र उद्योग - 5 लाख कर्मचारियों के बेरोजगार होने का खतरा