 |
| 160_obama_mccain |
अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में खड़े रिपब्लिकन पार्टी के जॉन मैककेन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बराक ओबामा ने चुनाव के तीन सप्ताह पहले उथल-पुथल के दौर से गुजर रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था को स्थिरता देने की अपनी-अपनी योजनाओं का खाका पेश किया ।
सीनेटर ओबामा ने उन कंपनियों के लिए अस्थायी रूप से टैक्स में छूट का प्रस्ताव दिया है, जो अमेरिका में रोजगार सृजन का काम कर रहे हैं ।
सोमवार को इस चुनावी जंग के लिए महत्वपूर्ण ओहायो में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए श्री ओबामा ने सेवा निवृत्त व्यक्ति के खाते से 10,000 डॉलर तक निकालने पर कोई दंड शुल्क नहीं लेने और अस्थायी रूप से बैंकों को अपनी गिरवी छुड़ाने की कोशिश करने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाने पर रोक का प्रस्ताव दिया । उनके प्रचारकों का कहना है कि उनके प्रस्तावों के लागू होने पर अगले दो सालों में 60 अरब डॉलर की लागत की संभावना है ।
सीनेटर मैककेन ने वर्जीनीया और नॉर्थ कैरोलिना में अपने
चुनाव प्रचार के दौरान आर्थिक संकट से निपटने के लिए कई तरह के कदमों को रेखांकित
किया ।
मैककेन ने कहा कि उनकी योजना में कर को कम रखना, कामगारों की सेवानिवृत्ति की बचत की सुरक्षा करना और वॉल स्ट्रीट एवं वॉशिंगटन में बुरी तरह झटके खाए लोगों को राहत प्रदान करना शामिल है ।
राष्ट्रीय रायशुमारियों में बुधवार को उम्मीदवारों के बीच टेलीविजन पर होने वाली अंतिम बहस के पहले मैककेन को ओबामा से पिछड़ते हुए दिखाया गया है ।
रॉयटर्स, सी-स्पान और जॉग्बी
ने आज एक सर्वेक्षण जारी किया । इस सर्वेक्षण में ओबामा को मैककेन पर 4 अंकों की
बढ़त मिली है । रविवार को यह बढ़त 6 अंक थी । मतलब इस सर्वेक्षण के अनुसार, ओबामा
की बढ़त घटी है । लेकिन वॉशिंगटन पोस्ट और एबीसी न्यूज़ द्वारा जारी
एक अन्य सर्वे में ओबामा संभावित मतदाताओं के बीच 10 अंकों से आगे चल रहे हैं ।