वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

जापान ने उत्तर कोरिया के लिए ऊर्जा सहायता देने से इनकार किया

14/10/2008

 

Newly appointed ruling Liberal Democratic Party president Taro Aso gestures as he answers questions during press conference in Tokyo, 22 Sep 2008
Newly appointed ruling Liberal Democratic Party president Taro Aso gestures as he answers questions during press conference in Tokyo
जापान के प्रधान मंत्री तारो असो ने कहा है कि उनका देश,  उत्तर कोरिया को अमरीका द्वारा आतंकवाद से जुडी काली सूची से हटा लिए जाने के बावजूद,  उत्तर कोरिया पर लागू आर्थिक सहायता से जुड़े प्रतिबन्ध को बरक़रार रखेगा ।  आज,  मंगलवार को,  एक संसदीय समिति को संबोधित करते हुए श्री असो ने कहा कि जापान ये सहायता तब तक नहीं दे सकता जब तक उत्तर कोरिया द्वारा विगत में जापानी नागरिकों के अपहरण के मुद्दे के समाधान पर प्रगति नहीं होती ।

आशा की जाती है कि जापान उत्तर कोरिया को लगभग पाँच लाख टन ईंधन सहायता देने के अपने वायदे पर अमल करते हुए इस सहायता का कुछ अंश उपलब्ध करेगा जो वायदा उत्तर कोरिया द्वारा अपने परमाणु अस्त्र कार्यक्रम को समाप्त किये जाने पर छ देशों के समझौते के तहत किया गया था ।

शनिवार को,  अमरीका ने उत्तर कोरिया को,  आतंकवाद को प्रश्रय देने वाले देशों की सूची में से ये कह कर हटा दिया था कि उत्तर कोरिया परमाणु निरीक्षण से जुडी उसकी सभी मांगों पर सहमत हो गया है ।  परमाणु वार्ताकारों का कहना है कि इस क़दम से छ दलीय परमाणु वार्ताओं को पुनः मार्ग पर लाने में सहायता मिलेगी ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
पाकिस्तान भारत के खिलाफ पहले परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा- ज़रदारी
सोमाली डाकुओं के चंगुल से छूटा जहाज भारतीयों सहित मस्कट पहुंचा
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
आतंकवादी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं- गृह मंत्री 
कई भारतीय कंपनियों ने अपनी विस्तार योजनाओं को स्थगित किया
इराक युद्ध ने आतंकवाद नहीं भड़काया- टोनी ब्लेयर
इराकी विधायक अमरीकी सुरक्षा समझौते पर मतदान के लिए तैयार
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
मलेशिया में इस्लामी संस्था ने मुसलमानों के योगाभ्यास पर रोक लगाई