वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

सीरिया ने लेबनान के साथ औपचारिक तौर पर अपने राजनयिक रिश्ते शुरू किये

15/10/2008

 

Bashar al-Assad
Bashar al-Assad
सीरियाई
राष्ट्रपति बशर अल-असद ने फतवा जारी कर पड़ोसी देश लेबनान के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने को औपचारिक हरी झंडी दे दी है

 

इस फतवे को मंगलवार को सीरिया की आधिकारिक न्यूज़ एजेंसी ने जारी किया राष्ट्रपति ने अपने फतवे में लेबनान की राजधानी बेरुत में राजदूत स्तरीय कूटनीतिक दूतावास स्थापित करने को कहा है

 

श्री असद और लेबनान के राष्ट्रपति माइकेल सुलेमान के बीच अगस्त महीने में ही रिश्तों को शुरू करने की सहमति हुई थी फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सर्कोज़ी के साथ पेरिस में हुई बातचीत में यह समझौता हुआ था 60 वर्ष से अधिक समय पहले फ्रांस से आजादी पाने के बाद से ही दोनों देशों के एक-दूसरे के यहां दूतावास नहीं हैं

 

दमिश्क और बेरुत के बीच के संबंध वर्ष 2005 में तब से खराब चल रहे थे, जब पूर्व लेबनानी प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की हत्या हुई थी हरीरी की हत्या के लिए सीरिया को जिम्मेवार ठहराया गया था कुछ महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय दबाव पर सीरिया को लेबनान से अपनी सेना वापस लेनी पड़ी इसके साथ ही तीन दशक से जारी सीरियाई कब्जे का अध्याय खत्म हो गया था  

सीरिया ने हरीरी की हत्या में हाथ होने के आरोप का खंडन किया था

अगस्त में श्री सुलेमान की दमिश्क यात्रा के दौरान उनके और श्री असद के बीच यह भी सहमति हुई थी कि वे औपचारिक तौर पर सीरिया-लेबनान सीमा का भी रेखांकन कर देंगे यह फैसला भी रिश्तों को सुधारने की प्रक्रिया के तहत लिया गया था

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
कई भारतीय कंपनियों ने अपनी विस्तार योजनाओं को स्थगित किया
इराक युद्ध ने आतंकवाद नहीं भड़काया- टोनी ब्लेयर
सोमाली डाकुओं के चंगुल से छूटा जहाज भारतीयों सहित मस्कट पहुंचा
पाकिस्तान भारत के खिलाफ पहले परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा- ज़रदारी
आतंकवादी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं- गृह मंत्री 
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
अमरीकी खुफिया रिपोर्ट : विश्व बहुध्रुवीय वैश्विक समुदाय की ओर अग्रसर
राष्ट्रसंघ महा सचिव द्वारा बांग्लादेश चुनावों के लिए विशेष दल गठित . 
अल-कायदा वैश्विक वित्तीय संकट से लाभ उठाने की कोशिश में 
प्रधानमंत्री ने कहा, वैश्विक आर्थिक संकट से लड़ने के लिए सभी नीतिगत औजार प्रयोग किये जाएंगे 
बैंक राष्ट्रीयकरण ने भारत को मंदी की मार झेलने में मदद दी- सोनिया गांधी 
वस्त्र उद्योग - 5 लाख कर्मचारियों के बेरोजगार होने का खतरा