अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय विमानों ने पाकिस्तान के साथ
लगने वाली दक्षिणी सीमा के निकट तालिबान लडाकों की एक सभा पर बमबारी की जिसमें ७०
उग्रवादी मारे गए हैं.
बुधवार को हेलमंद में एक प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि यह हमला तडके बरम्चा क्षेत्र में किया
गया जो हेरोइन और अफीम बाहर भेजे जाने का अड्डा है.
हेलमंद के गोवेर्नोर ने वौइस् ऑफ़ अमेरिका को बताया कि मारे गए अधिकतर उग्रवादी मादक
पदार्थों की तस्करी में लगे हुए थे या नए अरब अथवा पाकिस्तानी लड़का थे.
नाटो और अफगानिस्तान में अमेरिकी नेत्रित्व वाले गठबंधन ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है.