वित्तीय संकट पर अंतर्राष्ट्रीय शिकार बैठक को योरोपीय संघ के नेताओं का समर्थन
15/10/2008
From left: European Central Bank president Jean-Claude Trichet, French President Nicolas Sarkozy, British PM Gordon Brown, and EU Commission President José Manuel Barroso, in Paris, 12 Oct 2008
योरोपीय नेताओं ने विश्व भर में व्याप्त वित्तीय संकट के बारे में वार्ताएं करने के लिए एक
अंतर्राष्ट्रीय शिखर बैठक बुलाये जाने का समर्थन किया है जिसका आयोजन संभवत अगले महीने
ही किया जा सकता है.
बुधवार को योरोपीय संघ के नेताओं की ब्रुस्सेल्स में हुई बैठक में नेताओं ने आगाह किया है कि
वित्तीय संकट अभी ठंडा नहीं हुआ है और कि कुछेक देशों को इसका कुप्रभाव महसूस होना शुरू हो
गया होगा.
ब्रिटिश प्रधान मंत्री गोर्डन ब्राऊन ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय शिखर बैठक में प्रमुख
उद्योग संपन्न देशों और चीन, भारत तथा ब्राजील जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं को भी शामिल
किया जाना चाहिए. श्री ब्राउन ने एक पूर्व चेतावनी प्रणाली की स्थापना किए जाने की
मांग की है जो विश्व के सभी देशों को आने वाले वित्तीय संकट के बारे में आगाह कर सके.
उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की काया पलटने और उसे आधुनिकता प्रदान
करने का समय आ गया है.