प्रणाली की कठिनाइयों के कारण जार्जिया और रूस के बीच वार्ताएं निलंबित
15/10/2008
Russian officer, left, shakes hands with EU observer during meeting in Russian-controlled buffer zone
जार्जिया और रूस के बीच तनाव बाबत जिनेवा में आयोजित वार्ताएं शुरू होने के जल्द बाद ही
समाप्त हो गयीं. अंतर्राष्ट्रीय प्रायोजकों ने इसका कारण वार्ता प्रणाली में आयी
कठिनाइयां बताया है.
राष्ट्र संघ, योरोपीय संघ तथा योरोप में सुरक्षा एवं सहकर संगठन ने ये वार्ताएं आयोजित की
थीं. लेकिन जार्जिया और रूस के प्रतिनिधि बैठक में आए ही नहीं. प्रायोजकों ने कहा है कि
वार्ताएं अस्थायी तौर पर अब नवम्बर मध्य के लिए निर्धारित की गयी हैं.
बैठक का आयोजन पिछले अगस्त मास में रूस समर्थक दक्षिण ओस्सेतिया के अलग हो जाने के कारण
रूस और जार्जिया की सेनाओं के बीच ५ दिनों तक बनी रही तनातनी को ठंडा करने के लिए
किया गया था.