वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

एशिया, योरोप में शेयर बाज़ार ढीला

15/10/2008

Traders react as the Philippine Stocks Exchange surges 154.9 points or 7.3 percent to close at 2,273.65 points at Manila's financial district of Makati, 14 Oct 2008
Traders react as the Philippine Stocks Exchange surges 154.9 points or 7.3 percent to close at 2,273.65 points at Manila's financial district of Makati, 14 Oct 2008
 आज एशिया और योरोप के देशों में शेयर बाज़ार में मूल्य गिरावट का शिकार हुए हैं जिससे यह चिंताएँ प्रतिबिंबित होती हैं कि विश्व की अर्थव्यवस्था को बचाने और ऋण प्रवाह को बहाल करने के लिए दुनिया भर में जो प्रयास किए जा रहें हैं वे आर्थिक मंदी के दौर को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे ।

एक तरफ़ जहाँ टोकियो का निक्की सूचकांक एक प्रतिशत ऊपर पर बंद हुआ वहां होन्ग कोंग का हंग सेन ५ प्रतिशत कम पर बंद हुआ है. सियोल का कोस्पी २ प्रतिशत कम पर समाप्त हुआ ।

योरोप के देशों में भी प्रमुख बाज़ार २ प्रतिशत से भी कम पर व्यापर कर रहें हैं. अमेरिकी शेयर बाज़ार में भी बाज़ार निचले स्तर पर शुरू होने के संकेत दिखाई दे रहें  हैं ।

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अवरुद्ध पड़ा हुआ ऋण बाज़ार विश्व की अर्थव्यवस्था को आर्थिंक मंदी के दौर में धकेलने का खतरा खड़ा किए हुए है. उधर कैलिफोर्निया राज्य में सन फ्रांसिस्को स्थित अमेरिकी संघीय बैंक के अध्यक्ष का कहना है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था आर्थिक मंदी का शिकार पहले ही हो चुकी है ।

अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने मंगलवार को घोषणा की थी कि अमेरिका सरकार प्राइवेट बैंकों में २५० अरब डॉलरों के स्टॉक खरीदेगा और ऋण तथा जमा खातों के प्रति सरकार की गारंतीओं को बढ़ाएगा ।

सोने के मूल्य ८४५ डॉलर ८३ सेंट प्रति ओउंस चल रहा है ।

अमेरिकी मुद्रा डॉलर कि स्थिति अन्य मुद्राओं की तुलना में मध्यम स्तर की चल रही है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका के राष्ट्रपति जौर्ज बुश का एपेक शिखर बैठक में मुक्त मंङी अर्थव्यवथा पर ज़ोर

  अन्य रिपोर्टें
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
अमरीकी खुफिया रिपोर्ट : विश्व बहुध्रुवीय वैश्विक समुदाय की ओर अग्रसर
राष्ट्रसंघ महा सचिव द्वारा बांग्लादेश चुनावों के लिए विशेष दल गठित . 
अल-कायदा वैश्विक वित्तीय संकट से लाभ उठाने की कोशिश में 
प्रधानमंत्री ने कहा, वैश्विक आर्थिक संकट से लड़ने के लिए सभी नीतिगत औजार प्रयोग किये जाएंगे 
बैंक राष्ट्रीयकरण ने भारत को मंदी की मार झेलने में मदद दी- सोनिया गांधी 
वस्त्र उद्योग - 5 लाख कर्मचारियों के बेरोजगार होने का खतरा