अमरीकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशियों की टेलीविज़न पर बहस
15/10/2008
Sen. Barack Obama, D-Ill., (R) Sen. John McCain, R-Ariz., shake hands before the start of their presidential debate at Belmont University in Nashville, Tenn., 08 Oct 2008
राष्ट्रपतीय चुनावों में अब
तीन सप्ताहों से भी कम समय रह गया है, ऐसे में अमरीका में राष्ट्रपतीय पद के
उम्मीदवार जौन मैककेन और बराक ओबामा आज रात टेलीविज़न पर अंतिम बहस में हिस्सा ले
रहे हैं ।
प्रत्याशा है कि न्यूयार्क के
हौफ़्स्ट्रा विश्व विद्यालय में आमने सामने होने वाली बहस में प्रमुख विषय अमरीका
का आर्थिक संकट होगा, जिसके कारण राष्ट्रव्यापी और प्रमुख राज्यों में किए गए मत
सर्वेक्षणों में श्री ओबामा, श्री मैककेन से आगे निकल गए हैं । न्यूयार्क टाइम्स
और सीबीएस न्यूज़ द्वारा किए गए सर्वेक्षण डेमोक्रेट ओबामा, रिपब्लिकन मैककेन से 39 के मुक़ाबले 53 प्रतिशत मतों से आगे
हैं । रौयटर, सी-स्पैन/ज़ौग्बी सर्वेक्षण में श्री ओबामा को राष्ट्रीय स्तर पर श्री
मैककेन से चार प्रतिशत प्वाइंट से आगे दिखाया गया है ।
श्री मैककेन और श्री ओबामा,
दोनों का यही प्रयास होगा कि वह अपने आपको ऐसे उम्मीदवार के रूप में पेश करें जो
देश को इस आर्थिक संकट से बाहर निकाल सकते हैं ।