भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के बीच वित्तीय संकट के विषय पर विचारविमर्श
15/10/2008
भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के नेता धनवान देशों से आग्रह कर रहे हैं कि वो वैश्विक वित्तीय संकट की चुनौती के समाधान के प्रयासों में तेज़ी लाएँ इससे पहले कि उस से विकासशील
अर्थव्यवस्थाओं को गंभीर नुक्सान पहुंचे.भारत के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह,ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो दा सिल्वा, और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति
क्गालेमा मोत्लांठे ने आज बुधवार को नई दिल्ली में एक शिखर बैठक के दौरान ये आह्वान
किया.
तीनों देशों ने एक घोषणापत्र जारी करके वित्तीय संकट के समाधान के लिए एक नई अंतर्राष्ट्रीय
योजना का आह्वान किया है.नेताओं ने कहा है
कि वो अधिक सख्त वित्तीय नियमन तथा अधिक बहुदेशीय विचारविमर्श चाहते हैं.
ब्राजील के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि ग़रीब देशों के सामने धनी देशों द्वारा
पैदा किए गए वित्तीय संकट का शिकार होने का खतरा मंडरा रहा है.
प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि विश्व के वित्तीय संकट ने इन तीनों देशों
को आपसी व्यापार बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है.भारत,ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्थाएं
एशिया,दक्षिण अमेरिका और अफ्रीकाकी सबसे तेज़ी से पनपती अर्थव्यवस्थाओं में से हैं.