वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

  Email Subscription
अमिष श्रीवास्तव
Amish Sirvastava

अमिष श्रीवास्तव वाइस ऑफ़ अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय प्रसारक के तौर पर काम कर रहे हैं। अमेरिका में चाहे राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार हो या आर्थिक व्यवस्था की हालत, चाहे भारत और अमेरिका के बीच सम्बन्ध हों या 'वर्जीनिया टेक कैम्पस' के रूप में अमेरिका के इतिहास की सबसे खतरनाक शूटिंग।अमिष ने हर मौके पर रिपोर्टिंग की है..अमिष ने मार्च २००७ में वौइस् ऑफ़ अमेरिका के साथ काम करना शुरू किया। इससे पहले पिछले ११ सालों से अमिष ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत समेत दुनिया के कई दूसरे देशों से भी रिपोर्ट्स की हैं और कैमरे के सामने रिपोर्टिंग करने का अपने साथ एक लंबा अनुभव लेकर यहाँ आयें है।

amish२००३ में अमिष ने सद्दाम हुसैन का पतन और इराक युद्ध को तीन महत्तवपूर्ण देशों इराक ,कुवैत और टर्की में जाकर देखा है और हर एक मौके पर ख़बर की है। अफगानिस्तान के हालात पर खबरें करने के साथ साथ जनरल राशिद दोस्तम का इंटरव्यू करने अमिष उनके मजार ऐ शरीफ के किले 'शब्बर्घान' तक गए। अमिष ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध की ख़बर मौके पर रहकर की अमिष ने कई राजनीतिक और मानवीय दिलचस्पी की खबरें भी ब्रेक की भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने अमिष के साथ एक इंटरव्यू में पहली बार कहा की कांग्रेस की हलकी प्रतिक्रिया के कारण वो प्रधानमंत्री नही बन पाये ... इसके साथ ही देश में व्यापक तौर पर में दूध में मिलावट के खतरे को पहली बार अमिष कैमरे के सामने लाये।

अमिष ने सिर्फ़ रिपोर्टिंग ही नही ख़बरों के निर्माण में भी अपनी दक्षता दिखायी है। उनकी शोर्ट फ़िल्म " Experiment With Truth " को नयी दिल्ली में पर्यावरण पर हुए राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह " परिवर्तन २००५" में शामिल किया गया ..अमिष साप्ताहिक सनसनीखेज़ कार्यक्रम कौन है (स्टार न्यूज़ )से जुड़े रहे हैं जिसे २००६ का सनसुई का सबसे बेहतर सनसनीखेज़ कार्यक्रम का पुरस्कार मिला। अमिष ने स्टार प्लस चैनल पर लोकप्रिय साप्ताहिक कार्यक्रम "शगुन" में भी काम किया। अमिष उत्तर प्रदेश में पैदा हुए और विद्यालय गए, गुजरात में हाई स्कूल करने के साथ साथ सुब्रत मुखर्जी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता -१९८८ में भी गुजरात राज्य का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय जनसंचार संसथान में पढने दिल्ली आए और और टीवी पत्रकार बनने यहीं रुक गए। इन सब के बीच अमिष वियेना स्थित अपने घर में पत्नी मीनाक्षी,बेटे अभिराम और बेटी कल्याणी के साथ खेलते देखे जा सकते हैं।


  सबसे महत्वपूर्ण
  अन्य रिपोर्टें
श्री ओबामा की २०११ तक पच्चीस लाख पद स्थापित करने की योजना
पाकिस्तान में हुए एक हमले में भगोड़ा ब्रिटिश उग्रवादी मारा गया
कश्मीर में प्रतिवाद प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में दो लोगों की म्रत्यु
अफगानिस्तान में १४ उग्रवादियों की मौत
तिब्बती निर्वासितों द्वारा चीन के साथ और वार्ताएं न करने के लिए मतदान
अमरीकी खुफिया रिपोर्ट : विश्व बहुध्रुवीय वैश्विक समुदाय की ओर अग्रसर
राष्ट्रसंघ महा सचिव द्वारा बांग्लादेश चुनावों के लिए विशेष दल गठित . 
अल-कायदा वैश्विक वित्तीय संकट से लाभ उठाने की कोशिश में 
प्रधानमंत्री ने कहा, वैश्विक आर्थिक संकट से लड़ने के लिए सभी नीतिगत औजार प्रयोग किये जाएंगे 
बैंक राष्ट्रीयकरण ने भारत को मंदी की मार झेलने में मदद दी- सोनिया गांधी 
वस्त्र उद्योग - 5 लाख कर्मचारियों के बेरोजगार होने का खतरा